दाँत निकालने के बाद के निर्देश

दाँत निकालने के बाद के निर्देश :

दाँत निकालने के बाद दाँत निकालने की जगह से थोड़ी देर तक खून आते रहता है। यह खून का थक्का बनने की वजह से कुछ देर बाद रुक जाता है। अगर यह खून का थक्का अपनी जगह से हट जाता है तो ज्यादा देर तक खून बहता रहता है। यह थक्का अपनी जगह बना रहे कृपया इसके लिए नीचे दिए गए निर्देश मानने चाहिए:

1. दाँत निकालने के आधा घंटा बाद रुई का पैक निकाल दे।

2. क्लिनिक छोड़ने के 24 घंटे बाद तक पानी का कुल्ला नही करना है।

3. खून के थक्के को जीभ या उंगली से नही चुना है।

4. 24 घंटे तक ठंडा और तरल पदार्थ ही लेना है। कोई भी चबाने की चीज़ नही खानी है।

5. दाँत निकालने की तरफ (side) से 2 दिन तक कुछ भी नही खाना है।

6. दाँत निकालने के बाद 24 घंटे तक ज्यादा बोलना, कूदना और व्यायाम करना मना है।

7. दाँत निकालने के बाद 24 घंटे तक कैम्पा, पेप्सी, गर्म चाय, गर्म कॉफी और शराब आदि लेना मना है।

8. दाँत निकालने के कुछ घंटे बाद तक बीड़ी, सिगरेट लेना मना है।

9. फिर भी अगर क्लिनिक छोड़ने के बाद खून लगातार बहता रहे तो ध्यान दे कि यह कुछ बूंद खून आपके थूक के साथ मिलकर ज्यादा तो नही लग रहा है। अगर खून लगातार बह रहा है तो रुई का एक छोटा सा पैक बनाकर इसको खून निकलने की जगह पर रख दे और दांतों को 15-30 मिनट तक दबाकर रखे। अगर फिर भी खून नही रुक रहा है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करे।

10. इन सब निर्देशो के अलावा अपने डॉक्टर के द्वारा बताए गए निर्देश मानने चाहिए।

Tags: No tags

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *